बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल हुआ जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. ऐसे में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in से अपना शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं. जारी शेड्यूल के मुताबिक 69वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगी परीक्षा 3 से 6 जनवरी, 2024 तक आयोजित की जाएगी. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 475 पदों पर भर्ती की जाएगी.

BPSC 67वीं मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, 2104 उम्मीदवार हुए सफल,  bpsc-67th-mains-result-released

बता दें कि परीक्षा की अवधि 3 घंटे की होगी. यह परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किया जाएगा. 69वीं सीसीई मुख्य परीक्षा 2023 के लिए कुल 5299 आवेदकों को योग्य घोषित किया गया है.

दो पालियों में होगी परीक्षा
उपरोक्त एकीकृत परीक्षा की संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, वित्तीय विशेषज्ञ अधिकारी और पुलिस अधिकारी (प्रौद्योगिकी / संचालन) का एक वैकल्पिक विषय 20 और 21 जनवरी को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading