बिहार बोर्ड ने जारी किया प्रैक्टिकल परीक्षा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार : बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए अहम खबर है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है. स्टूडेंट बीएसईबी की ऑफिशियल वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. वेबसाइट पर 9 जनवरी तक एडमिट कार्ड उपलब्ध रहेगा.

BSEB Bihar Board 10th Result: जानिए कब जारी होगा BSEB 10वीं का रिजल्‍ट, बिहार  बोर्ड ने द‍िया बयान, BSEB Bihar Board 10th Result 2020 date and time on  biharboardonline.bihar.gov.in

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं. वहीं परीक्षाएं 20 जनवरी तक चलेंगी. वहीं लिखित परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू होंगी और 12 फरवरी तक चलेंगी. वार्षिक परीक्षाएं 2 शिफ्ट में प्रदेश भर के परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएंगी. फिलहाल प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें, इसके स्टेप्स नीचे चेक करें.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बीएसईबी की वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर विजिट करें.
अब कैंडिडेट मुख्य पृष्ठ पर दिख रहे BSEB Inter Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद नए पेज पर अपनी लॉगइन डिटेल दर्ज करें.
अब सबमिट करें. डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगी.
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सेव करें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading