इंडिया गठबंधन की दिल्ली बैठक पर नीतीश ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और जेडीयू के अंदर चल रहे विवाद पर बड़ा बयान दिया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मैं किसी से नाराज नहीं हूं. हमारी पार्टी एकजुट है. हम नाराज नहीं है
हमने पहले ही मना कर दिया था कि हमको कुछ नहीं बनना है, बल्कि विपक्ष को मज़बूत करना है. जल्द ही सीट शेयरिंग भी हो जाएगा.

लो...नीतीश कुमार का आ गया एक और बयान, इस बार बिहार के पिछड़ेपन पर बोल दिए -  India TV Hindi

दरअसल नीतीश कुमार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के अवसर पर पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित अटल पार्क पहुंचे थे. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अटल जी से मेरे गहरा लगाव रहा है हमने उनके साथ काफी दिनों तक साथ में काम किया है उनके विचार एस वहम काफी प्रभावित रहे हैं.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली की बैठक पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि जल्द ही सीट को लेकर फ़ार्मूला तय हो जाएगा. कुछ मीडिया में मेरे खबर को दूसरे तरीक़े से पेश किया जाता है. लेकिन, हमको किसी से नाराज़गी नहीं है. पुराने लोग जानते हैं हमको सम्मान देते थे. हम सभी सभी का सम्मान करते है.

वहीं नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू को लेकर कहा कि हमारी पार्टी एकजुट है. एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि INDIA गठबंधन बैठक से कोई नराजगी नहीं है. हमारी इच्छा की सब एकजुट हों. हम जरा भी नाराज नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading