सबसे बड़ा दल है कांग्रेस, स्वाभाविक तौर पर गठबंधन का नेतृत्व उसके पास ही रहेगा: प्रशांत किशोर

पटना: इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) की चौथी बैठक दिल्ली के एक होटल में मंगलवार 19 दिसंबर को हुई. बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में आगे किया गया था. हालांकि, इस पर मुहर नहीं लग सकी. इस मीटिंग में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई. इसके बाद बिहार का सियासी माहौल गरमा गया. जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन में सबसे बड़ा दल कांग्रेस है, तो स्वाभाविक तौर पर I.N.D.I.A. का नेतृत्व भी कांग्रेस के पास रहेगा.

बड़ा 'खेला' करने को तैयार प्रशांत किशोर, सियासी गलियारे में मची हलचलबिहार में बड़बोलापन है

प्रशांत किशोर ने कहा कि पहले आप गठबंधन बनाएंगे, चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे उसके बाद प्रधानमंत्री पद की बात होगी. बिहार में बड़बोलापन है. यहां के राजनीतिक जीवन की सच्चाई है. जिस पार्टी के लोकसभा में जीरो सांसद हैं और वो लोग बता रहे हैं कि देश का प्रधानमंत्री कौन होगा, तो ये बड़बोलापन ही कहा जाएगा. प्रशांत किशोर ने कहा कि आपको पूछ कौन रहा है.

राजद पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह तय तो वो पार्टियां कर सकती हैं जिनके सांसद जीतकर आते हैं. राजद पर तंज कसते हुए कहा कि आपका जीरो सांसद जीता हुआ है और आप कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री कौन होगा. ये तो ऐसे हुआ कि हम यहां से बैठकर कहें कि अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा. ये तो आपकी मानसिकता को दिखाता है कि आपको न किसी बात की समझ है और न ही सोच है. बेवजह की बात किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading