बीपीएससी शिक्षक भर्ती : मध्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सभी विषयों का परिणाम जारी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के मध्य, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए सभी विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के लिए माध्यमिक गणित का परिणाम बुधवार को जारी किया गया, जिसमें तीन हजार 115 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। उच्च माध्यमिक के शेष दो विषय अरबी और बिजनेस स्टडीज का परिणाम जारी कर दिया गया, इसमें क्रमश: 71 व 133 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक (शिक्षक नियुक्ति) सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संचालित विद्यालयों में कक्षा छह से आठ के लिए गणित-विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान तथा बीसी-ईबीसी व एससी-एसटी कल्याण विभाग के स्कूलों में कक्षा नौ व 10 के लिए कंप्यूटर के शिक्षकों का परिणाम जारी कर दिया गया है। सभी परिणाम आयोग की वेबसाइट (https://www.bpsc.bih.nic.in/) पर उपलब्ध है।

Education News : BEd vs DElEd: DElEd trainees adamant on removal of BEd  pass candidates from teacher recruitment - BEd vs DElEd: शिक्षक भर्ती से  बीएडवालों को हटाने पर अड़ गए डीएलएड

शिक्षक नियुक्ति में शहर के स्कूलों को दी जाएगी प्राथमिकता

बीपीएससी से दूसरे चरण में नियुक्त शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग जारी है। शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के लिए पटना में तीन केंद्र बनाए गये हैं। दूसरे दिन भी राजकीय शहीद राजेंद्र प्रसाद उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में 148 और राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग में 98 शिक्षक अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। गुरुवार से कमला नेहरु उच्च माध्यमिक विद्यालय, यारपुर में काउंसिलिंग शुरू होगी।

ट्रेनिंग के बाद स्कूल किया जाएगा आवंटित

काउंसिलिंग के बाद सभी नये शिक्षकों को दो सप्ताह के लिए ट्रेनिंग पर भेज दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि सभी शिक्षकों को दो सप्ताह के ट्रेनिंग के बाद स्कूल आवंटित किया जाएगा। स्कूल का आवंटन साफ्टवेयर के माध्यम से होगा। बीपीएससी द्वारा प्रथम चरण में नियुक्त किये गये शिक्षकों का गांव के स्कूलों में पदस्थापन किया गया था। शिक्षा विभाग से आदेश प्राप्त होता है तो दूसरे चरण में नियुक्त शिक्षकों को शहर के स्कूलों में पदस्थापित किया जाएगा। पदस्थापन से पहले यह देखा जाएगा कि उक्त स्कूल में विषय के शिक्षक है या नहीं। इसके बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading