अयोध्या पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फूलों से सजी रामनगरी में भव्य हुआ स्वागत

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने उनकी अगवानी की. इसके बाद पीएम मोदी का काफिला अयोध्या रेलवे स्टेशन के लिए निकल पड़ा. धर्म पथ पर मोदी का रोड शो शुरू. जगह-जगह लोगों पुष्प वर्षा की और स्वागत किया. मोदी अयोध्या में 11000 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. अयोध्या के विकास में पंख लगाने वाली इन योजनाओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उद्घाटन करेंगे. अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की आधुनिक सुविधाओं से युक्त बिल्डिंग का पीएम लोकार्पण करेंगे.

रात 1 बजे से अयोध्या में नो एंट्री... पीएम मोदी के दौरे से पहले ट्रैफिक  डायवर्जन - PM Modi Ayodhya visit Ram Mandir Ayodhya Airport Ayodhya Railway  Station traffic diversion lclp - AajTakइसके साथ ही रामनगरी से देश की राजधानी दिल्ली को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस जिसे भारत की सेमी बुलेट ट्रेन कहा जाता है, उसको हरी झंडी दिखाएंगे. इस पूरे कार्यक्रम को लेकर अयोध्या सज संवरकर तैयार है और अयोध्या के प्रमुख मार्गों के दोनों तरफ लाखों की संख्या में राम भक्त और अयोध्या के नागरिक पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं.

अयोध्या नगरी के लिए पहला ऐसा मौका है जब भारत की पहली अमृत भारत एक्सप्रेस रामनगरी अयोध्या से दरभंगा के लिए रवाना हो रही है. यह ट्रेन माता सीता की जन्म भूमि सीतामढ़ी से भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या को सीधे जोड़ेगी. इसके साथ यह ट्रेन देश की राजधानी दिल्ली तक जाएगी. इस ट्रेन में जनरल क्लास और स्लीपर क्लास के डिब्बे लगाए गए हैं और यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से युक्त है.

इस ट्रेन की सीट से लेकर शौचालय तक में वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. यह ट्रेन अयोध्या जंक्शन पर पहुंच चुकी है. वहीं, अयोध्या के एयरपोर्ट पर भी भव्य सजावट की गई है. एयरपोर्ट के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया गया है. एयरपोर्ट के अंदर मधुबनी पेंटिंग के जरिए भगवान राम की कथा को भी प्रदर्शित किया गया है. एयरपोर्ट की बिल्डिंग को और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग को भगवान राम के मंदिर से मिलता-जुलता बनाया गया है.जिससे यहां आने वाले लोगों को इस बात का एहसास हो कि वह राम की नगरी में आ गए हैं.

अयोध्या के लता मंगेशकर चौक से लेकर अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन तक बेहद भव्य रूप से सजावट की गई है. सड़क के दोनों तरफ देश के अलग-अलग राज्यों से आए हुए कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन कर रहे हैं. अयोध्या में एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन तक कल 40 सांस्कृतिक मंच बनाए गए हैं. जहां पर 1400 कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर रहे हैं. इन कलाकारों में बेहद उत्साह और उल्लास नजर आ रहा है. कलाकारों का मानना है कि उनके परिवार और उनके पूर्वजों ने राम मंदिर के लिए बलिदान दिया था और वह सौभाग्यशाली है कि आज उनकी आंखों के सामने राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. इसके लिए वह देश के प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहते हैं.अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए कलाकारों में खासा उत्साह है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading