ललन सिंह के इस्तीफे से जेडीयू में खुशी की लहर, नीतीश कुमार जिंदाबाद के लगे नारे

बिहार की राजनीति में कई दिनों से ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर चल रही उठापटक आखिरकार शुक्रवार को थम गई. शुक्रवार को दिल्ली में हुई जनता दल यूनाइटेड की बैठक में ललन सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. जैसे ही ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया वैसे ही दिल्ली से लेकर पटना तक पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की और खुशियां मनाई. दरअसल, ललन सिंह की लालू परिवार के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते नीतीश कुमार कुछ दिनों से उनसे खफा चल रहे थे, लेकिन पार्टी की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया.

ललन सिंह ने कर दिया ऐलान, नीतीश कुमार नहीं होंगे पीएम पद के उम्मीदवार |  Lalan Singh has announced Nitish Kumar will not be the PM candidate - News  Nation

नीतीश कुमार और ललन सिंह एक साथ दिल्ली की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे. बैठक के बाद भी दोनों नेता एक ही गाड़ी से वापस भी लौटे. लेकिन इस दौरान जेडीयू नेतृत्व में बड़ा बदलाव हो गया और ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसी के साथ साफ हो गया कि अब जेडीयू की कमान नीतीश कुमार के हाथ में ही होगी.

ललन सिंह के इस्तीफे पर क्या बोले आरजेडी प्रवक्ता ऐजाज अहमद

जेडीयू के अध्यक्ष पद से ललन सिंह के इस्तीफे को उनका लालू परिवार के साथ बड़ी रही नजदीकियों को माना जा रहा है. लेकिन आरजेडी इससे इनकार कर रही है. इस पर आरडेडी प्रवक्ता ऐजाज अहमद ने कहा कि जदयू में जो भी हुआ हुआ है वह उनका अंदरूनी मामला है. उससे आरजेडी का कोई मतलब नहीं है. वहीं ललन सिंह और लालू यादव की नजदीकियां को लेकर जो सवार उठे थे उस पर ऐजाज अहमद ने कहा कि यह नीतीश कुमार ने ही गठबंधन बनाया था और नीतीश कुमार ने ही कहा था कि सभी एक साथ रहेंगे, इसी वजह से लालू यादव और नीतीश कुमार और ललन सिंह की बातें होती थी. उन्होंने कहा कि इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है.

क्या है पूरा मामला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ललन सिंह के बीच उस वक्त नाराजगी की खबरें आने लगी, जब दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के बाद ललन सिंह नीतीश के बजाए लालू यादव के साथ पटना वापस लौटे. उसके बाद वह पटना में लालू यादव के आवास पर मिलने भी पहुंचे. इसके बाद बताया जाने लगा कि नीतीश कुमार ललन सिंह ने नाराज हैं और ललन सिंह जेडीयू पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसा माना जा रहा था कि ललन सिंह नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में भेजकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. ये बात नीतीश कुमार को पसंद नहीं आई और उन्होंने ललन सिंह पर पार्टी पद से इस्तीफा देने का दबाव बना दिया. हालांकि जेडीयू ने इस बात से अब तक इनकार किया है. जेडीयू का कहना है कि ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव में भाग लेने के लिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading