मुजफ्फरपुर में आज शनिवार को श्री राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा संपर्क महाअभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महाअभियान के प्रमुख संजय रजक ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण हेतु निमित्त पूजित अक्षत, राम मंदिर चित्र एवं राम मंदिर विवरण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया गया है।

साथ ही लोगो को ये कहा गया कि 22 जनवरी को अपने घरों को सजाएं एवं पूजा पाठ करे। अपने आस पास मन्दिर, अपने घर पर श्री राम ज्योति जलाकर दीपावली मनाएं। .इस कार्यक्रम मे रमन मिश्रा धीरज, विपुल,अर्जुन, गौतम,रिशु चौहान, संजय गुप्ता, प्रकाश कुमार, आदर्श चौहान, विशाल चौहान, परवीन पांडेय, मुकुल, मुकेश पटेल,अन्य गणमान्य उपस्थित रहें।

