तेजस्वी ने भाजपा पर किया जुबानी ह’मला; कहा – युवाओं को रोजगार दिया जा रहा, बीजेपी को नहीं दिखता

पटना: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग ऐसी ही कुछ बोलते रहते हैं. उन्हें दिखता नहीं है कि लगातार बिहार में युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है. बीपीएससी के द्वारा लगातार शिक्षक की नियुक्ति की जा रही है. यहां तक कि जो नियोजित शिक्षक थे उन्हें भी राज्य कर्मी बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है. निश्चित तौर पर विकास जो हो रहा है उसे पर भाजपा के लोग तो कुछ बोलेंगे नहीं. कुछ से कुछ बोलते रहते हैं.

Tejashwi Yadav: Know What RJD Leaders Shyam Rajak And Shakti Yadav Said About Tejashwi Yadav's Speech In Front Of PM Ann | Tejashwi Yadav: इस लिए PM के सामने भाषण के दौरान

बिहार में विकास का हो रहा काम

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में लगातार विकास के काम हो रहा है. कहीं न कहीं उसको लेकर कोई बात नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग कहते हैं कि हम मुख्यमंत्री से मिलने क्यों जाते हैं, हम सरकार में हैं एक साथ सरकार चला रहे हैं तो उनसे मिलने जाते हैं. इसको लेकर चर्चा क्या होनी चाहिए. तेजस्वी यादव ने कहा की जो काम हम लोगों को करना है वह हम लोग कर रहे हैं.

क्या कहा था तेजस्वी ने

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार 3 जनवरी को मधुबनी में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि अयोध्या में हजारों लाखों करोड़ रुपये खर्च कर भगवान राम की मंदिर बनाई जा रही है. राम मंदिर, मोदी जी की जरूरत है. राम चाहते तो अपना मंदिर नहीं बनवा लेते? मोदी को राम जी से भी बड़ा बताया जा रहा है. ये सब बेकार की बात है. मन में और दिल में श्रद्धा होनी चाहिए. नीयत साफ होनी चाहिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading