बिहार के 71 खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पटना : बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के 71 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. कार्यक्रम के बाद खिलाड़ियों ने बातचीत के दौरान कहा कि आज बड़ा ही खुशी का दिन है, जो लोग पहले कहते थे कि ‘खेलोगे कूदोगे होगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब.’ आज या कहावत उल्टी साबित हो रही है. हम लोग खेल के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ आज नौकरी पा रहे हैं. यह बड़ी ही खुशी की बात है.

Nitish Kumar: Bihar: Is Nitish Kumar set for another U-turn? | India News -  Times of India

मेडल लाओ नौकरी पाओ की सीएम ने की थी घोषणा

साल 2023 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि बिहार के वैसे खिलाड़ी जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पर मेडल लेंगे, उनको ए ग्रेड की नौकरी सीधी दी जाएगी. मेडल लाओ नौकरी पाओ के तहत घोषणा के बाद बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तरफ से खिलाड़ियों का आवेदन लिया गया और आवेदन का वेरिफिकेशन करते हुए 81 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading