बिहार मौसम अपडेट : शीतलहर को लेकर अस्‍पतालों को अलर्ट जारी….

बिहार: मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी गर्मी बढ़ जा रही है तो कभी शीतलहर का अहसास होने लग रहा है। पछुआ हवा की गति बढ़ने से एक बार फिर कनकनी का अहसास होने लगा है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि तीन दिन और यानी 10 जनवरी तक तापमान में गिरावट की संभावना है। सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान मध्यम गति यानी चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी, जिससे कनकनी बढ़ेगी। 14 जनवरी के बाद ठंड का प्रकोप कमने लगेगा।

इधर, सोमवार को ठंड बढ़ने के बाद भी तापमान में गिरावट नहीं हुई, बल्कि अधिकतम तापमान में एक से दिन में दो डिग्री का उछाल आ गया। जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर है।

जिले में बढ़ती ठंड व शीतलहर को देखते हुए सिविल सर्जन ने सभी अस्पताल प्रभारी को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading