बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा 10 जनवरी को बिहार के प्रत्येक जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा संवाद सम्मेलन कराने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर के गोबरसही स्थित निजी होटल में आज राजद संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस सम्मेलन का उद्घाटन कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत द्वारा किया गया। जहां उन्होंने बताया गया कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार में जातीय जनगणना कराई। जिसके बाद 75 प्रतिशत आरक्षण का दायरा भी बढ़ाया गया है।