पटनावासी हो जाए तैयार राजधानी में जल्द दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, प्रोजेक्ट को लेकर सामने आया अपडेट

पटना मेट्रो की भूमिगत सुरंग का पहला हिस्सा अगले दो से तीन माह में पूरा हो सकता है। राजेंद्रनगर के पास मोइनुलहक स्टेडियम से पटना विश्वविद्यालय तक डेढ़ किलोमीटर लंबी भूमिगत सुरंग के मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है। इस रूट पर भूमिगत मेट्रो लाइन और स्टेशन निर्माण को लेकर पिछले साल अप्रैल में ही खुदाई का काम शुरू हुआ था। इसके लिए दो टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) लगाई गई है। मेट्रो रेल के अप-डाउन दोनों मार्गों पर एक साथ सुरंग की खुदाई हो रही है। मेट्रो सूत्रों के अनुसार, खुदाई का काम सफलतापूर्वक चल रहा है। सामान्य तौर पर डेढ़ किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम सात से आठ माह में पूरा करने का लक्ष्य था, लेकिन तकनीकी कारणों से अब इसके मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है।

दरअसल, चिकनी मिट्टी के कारण सुरंग की खोदाई में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। मेट्रो की अलाइनमेंट का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। स्टेडियम से विश्वविद्यालय तक खोदाई पूरी होने के बाद दोनों टीबीएम को बाहर निकाल लिया जाएगा। इसके बाद पटना विश्वविद्यालय स्टेशन से पीएमसीएच स्टेशन की ओर खोदाई का काम शुरू होगा। इसके अलावा, गांधी मैदान से आकाशवाणी की ओर भी मेट्रो सुरंग की खोदाई का काम चल रहा है। यहां खुदाई का काम हाल ही में शुरू हुआ है।

कैबिनेट ने दी स्टेडियम की जमीन की स्वीकृति

मोइनुल हक स्टेडियम के पास मेट्रो स्टेशन निर्माण को लेकर राज्य कैबिनेट ने सोमवार को ही 0.498 एकड़ जमीन नगर विकास एवं आवास विभाग को हस्तांतरित कर दी है। इस जमीन पर भूमिगत ट्रैक व स्टेशन निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन स्थायी जमीन मिलने से अब काम में तेजी आएगी।पटना मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-दो में आने वाला मोइनुल हक स्टेडियम भूमिगत स्टेशन होगा जिसका भवन दो मंजिला बनाया जाएगा। यह स्टेशन 202 मीटर लंबा और 21 मीटर चौड़ा होगा। यहां मेट्रो रेल जमीन की सतह से करीब 18 मीटर नीचे से गुजरेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading