रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर अश्विनी चौबे का बड़ा बयान, तेजस्वी यादव को बताया दोमुंहा सांप

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दोमुंहा सांप बताया. इसके साथ ही कहा कि खुद बालाजी में पूरे परिवार के साथ जाकर मुंडन कराते हो, पूजा पाठ कराते हो और दूसरे को मंदिर की जगह अस्पताल बनाने की नसीहत दे रहे हो. स्थानीय भाजपा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पिछले तीन दिनों से बक्सर दौरे पर हैं. मंगलवार को अपनी यात्रा के तीसरे व अंतिम दिन उन्होंने विश्व प्रसिद्ध रामरेखा घाट पर पहुंचकर घाटो की सफाई की. तत्पश्चात उन्होंने शहर वासियों के बीच अक्षत बांटकर उन्हें अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया. इस दौरान उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यह दोमुंहा सांप है, जो जनता को गुमराह करने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ते हैं.  ऐसे बहुरूपिया नेताओं से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. ये  खुद बालाजी के मंदिर में पूरे परिवार के साथ दर्शन करने जाता है. वहां मुंडन संस्कार कराता है और दूसरे को मंदिर के खिलाफ भड़काता है. राम ऐसे लोगों का भी विनाश करेंगे.

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को अफसोस, डॉक्टर बनकर कर पाता समाज की सेवा –  News18 हिंदी

दोमुंहा सांप वाले नेताओं से सावधान रहने की जरूरत

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान कि “बीमार पड़ने पर लोग अस्पताल जाते हैं मंदिर नहीं” को लेकर जब पत्रकारों ने अश्विनी चौबे से सवाल पूछा तो उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि दोमुंहा सांप वाले नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है. जो खुद बालाजी का दर्शन करने जाता है. अपने साथ पूरे परिवार का मुंडन संस्कार कराता है और दूसरे को मंदिर के नाम पर भड़काता है. ऐसे नेताओं से सावधान रहने की जरूरत है.

बिहार के अस्पतालों को पहले दुरुस्त करें

इसके साथ ही बिहार के अस्पतालों पर कहा कि हॉस्पीटल की इतनी ही चिंता है, तो पहले बिहार के सरकारी अस्पतालों को पहले दुरुस्त करें, जहां इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं. मरीजों को न रुई मिल रही है, न सुई मिल रही है. अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए लोगों को भगवान के खिलाफ भड़का रहे हैं. बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पिछले तीन दिनों से बक्सर दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने बक्सर और डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर पार्टी के कई कार्यक्रम में शामिल होकर की समस्या सुनी. इस दौरान उन्होंने मंगलवार गंगा घाटों की सफाई भी की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.