नीतीश कुमार फिर तोड़ेंगे रिकॉर्ड: इन जिलों के 26 हजार से ज्यादा शिक्षकों की होगी नियुक्ति

बिहार :13 जनवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाले शिक्षक नियुक्ति पत्र समारोह में 16 जिलों के 26,925 नवनियुक्त अध्यापक आएंगे जिनके बीच तदर्थ नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बाकी 26 जिलों में जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित समारोह में नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पद दिए जाएंगे। नीतीश कुमार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। गुरुवार को शिक्षा विभाग के सचिव एवं प्रभारी अपर मुख्य सचिव बैद्यनाथ यादव ने इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारी को निर्देश पत्र जारी किया।

इन जिलों के शिक्षक आएंगे गांधी मैदान

सचिव बैद्यनाथ यादव के निर्देश के मुताबिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में पटना जिले के 2500, नालंदा और औरंगाबाद से 1800-1800, वैशाली, समस्तीपुर,भोजपुर , बेगूसराय से 2000-2000, मुजफ्फरपुर से 3000, सारण के 3500, पूर्वी चंपारण तथा दरभंगा से 1500-1500, लखीसराय से 775, शेखपुरा से 500, जहानाबाद से 600, अरवल से 450 एवं बक्सर से 1000 शिक्षक शामिल होंगे। पटना, नालंदा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, बक्सर, जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा और लखीसराय में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

24 जिलों में होंगे कार्यक्रम

24 जिलों में अररिया, बांका, भागलपुर, गया, गोपालगंज, जमुई, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज ,मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, सिवान, सुपौल, सीतामढ़ी और पश्चिमी चंपारण जिलों में नियुक्त पत्र वितरण समारोह होगा। इन जिलों के अलावा दरभंगा और पूर्वी चंपारण के कुछ शिक्षकों को गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके बाद इन दोनों जिलों के जिला मुख्यालयों पर भी नियुक्ति पत्र वितरित दिए जाएंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading