मुजफ्फरपुर : दूध-दही के साथ अब सुधा तिलकुट का भी ले आनंद, ”भोकल फॉर लोकल” का करें समर्थन 

मुजफ्फरपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी तिथि की गणना के अनुसार दिनांक 15 जनवरी 2024 को  मकर संक्रांति पर्व मनाया जाना लगभग तय है। यद्यपि ठंड में गुड़-तील  का सेवन स्वस्थ्य के लिए उत्तम है। इसलिए रोजमर्रा में भी दही-चूड़ा, गुड़-तिल का सेवन नाश्ता के रूप में भी करने का प्रचलन है।

तिमुल ने विगत वर्ष 248 मे० टन दही तथा 12 लाख लीटर दूध का विपणन मकर संक्राति के अवसर पर किया था। जिसे ग्राहकों के मांग को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 15 लाख लीटर दूध, 300 मे० टन दही के अलावा 10 मे० टन सुधा तिलकुट की व्यवस्था की गई है। प्रबंध निदेशक तिमुल फूल कुमार झा ने ग्राहकों को सामान्य स्थिति बनाए रखने के लिएआश्वस्त किया। साथ ही हुए पैकेट पर अंकित मूल्य पर हीं दूध-दही एवं प्रोडक्ट खरीदने का आग्रह किया। उन्होंने उपभोक्ताओं का पूरा ख्याल रखे जाने का भरोसा दिता एवं मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।

प्रभारी विपणन उमाकांत ठाकुर ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्लोगन “भोकल फॉर लोकल” एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के श्लोगन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत के हर व्यक्ति के थाली में बिहार का एक व्यंजन सुधा-स्वादिष्ट प्रोडक्ट के मद्देनजर रखते हुए सुधा के प्रोडक्ट का उपयोग करने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि सुधा हमेशा उपभोक्ता के  स्वास्थ्य के प्रति सजगता बरतते हुए आम उपभोक्ताओं के बीच अपना प्रोडक्ट पेश करती रही है। बाजार में उपलब्ध नकली वस्तुओं से सावधान करते हुए उन्होंने सुधा के अधिकृत विक्रेताओं से ही दूध-दही तिलकुट एवं अन्य दूध प्रोडक्ट क्रय करने का आग्रह किया।इस बीच तिमूल के दर्जनों उड़नदस्ता टीम औचक निरीक्षण हेतु दिनांक 12 से 15 तक क्रियाशील रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

मकर संक्रांति पर उपभोक्ताओं, दुग्ध उत्पादकों तथा संघ के कार्य में सदैव लगे सभी पदाधिकारी,कर्मचारी एवं जुड़े सभी व्यक्यिों को उन्होंने धन्यवाद दिया। संघ की अध्यक्ष सुशीला देवी एवं निर्देशक मंडल सदस्यों ने मुजफ्फरपुर वासियों से सुधा दूध दही एवं उत्पादों के साथ मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading