मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के अध्यक्ष पद के लिए लोक चेतना दल की हुई बैठक 

मुजफ्फरपुर में लोक चेतना दल द्वारा बैठक की गई जिसमें पार्टी के विस्तार और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। बैठक में जिला महासचिव आनंद कुमार झा और प्रदेश संगठन सचिव धनवंती देवी द्वारा दल के विस्तार पर पंचायत और वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक कर दल से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

जहां आनंद कुमार झा के सुझाव पर मड़वन प्रखंड में पार्टी विस्तार को लेकर सजग, समाजसेवी और कर्तव्यनिष्ठ दल के कार्यकता सोहन प्रसाद को मड़वन प्रखंड के अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने का प्रस्ताव बैठक में रखा गया। नवमनोनित प्रखंड अध्यक्ष सोहन प्रसाद ने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मड़वन प्रखंड को शत-प्रतिशत भ्रष्टाचार मुक्त करना हमारी प्रथम प्राथमिकता है।

बैठक में लोक चेतना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार झा, राष्ट्रीय महासचिव शकिन्द्र कुमार यादव, पिंकी देवी, धनवंती देवी, आनंद कुमार झा, मिथलेश देवी, सुजीत कुमार,राम विनय दास समेत अन्य सदस्य सोहन प्रसाद को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर दल कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading