मुजफ्फरपुर में साहू पोखर पूजा समिति द्वारा 21 किलो लाई-तिलकुट से हुआ महादेव का महाश्रृंगार

मुजफ्फरपुर : साहू पोखर स्थित महादेव मंदिर मे साहू पोखर पूजा समिति की ओर से पौष अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ का 21 किलो लाई और तिलकुट से महाश्रृंगार किया गया।इसके पूर्व आचार्य पंडित अजय झा ने भोलेनाथ का षोडशोपचार पूजन उपरांत पंचामृत स्नान कराया उसके बाद रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार के उपरांत आरती की गई।


पूजा समिति के मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि जगतकल्याण के कामना से हर अमावस्या पर भोलेनाथ का रूद्राभिषेक कर महाश्रृंगार किया जाता है। लेकिन इस पौष अमावस्या का अतिविशेष महत्व है,  आज के पूजन स्नान दान और शिव पार्वती के पूजन से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पृत भी प्रसन्न होते है। ये पूजा आने वाले मकर सक्रांति और 22 जनवरी को रामलला के आगमन के अवसर पर यह अमावस्या श्रीराम के लिए समर्पित किया गया है।

वहीं श्री कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के संगठन के सभी सदस्य अपने-अपने मोहल्ले मे रामलला के विराजमान होने की खुशी मे दीपावली  मनाएंग। यह 5 सौ वर्षो के इंतजार की दिवाली है। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी, सचिव रमण मिश्रा,पंडित राकेश तिवारी श्रीरंजन साहू,प्रिंसू मोदी,पवन महतो,गणेश प्रसाद,विवेकानंद मिश्र,आर्यन तिवारी,बाबू चौहान,रितिक श्राफ आदि गणमान्य मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.