मुजफ्फरपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समृद्धि फाउंडेशन, मुजफ्फरपुर परिवार की ओर से संस्थापक स्मृति के नेतृत्व में छठव्रती माताओं एवं बहनों के बीच साड़ी, नारियल, सूप सहित अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।


इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग के लोगों को पर्व की खुशियों में शामिल करना और जरूरतमंद परिवारों के बीच सहयोग की भावना को मजबूत करना है।


इस अवसर पर संस्थापक स्मृति ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। संस्था हमेशा प्रयासरत रहती है कि समाज का कोई भी वर्ग संसाधनों की कमी के कारण पर्व की खुशियों से वंचित न रहे।


इस सामाजिक पहल की लोगों ने सराहना की। छठव्रती माताओं एवं बहनों के बीच पूजन सामग्री का वितरण कर समृद्धि फाउंडेशन ने सामाजिक सेवा, सहयोग और मानवता का प्रेरणादायक संदेश दिया।

