छठ व्रतियों की सेवा में एक प्रयास मंच की पहल: हर घर छठ,हर चेहरे पर मुस्कान

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एक प्रयास मंच के द्वारा पुरानी गुदरी, बहलखाना रोड स्थित मंच कार्यालय में गरीब एवं जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच नारियल, डाला, सूप, अगरबत्ती सहित छठ पूजा सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मंच के संस्थापक संजय रजक ने कहा कि एक प्रयास मंच शिक्षा जागरूकता के साथ-साथ लगातार सामाजिक कार्यों में भी अपनी भागीदारी निभा रहा है। हमारा प्रयास है कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार लोक आस्था के महापर्व छठ की खुशियों से वंचित न रहे।

उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अपने आसपास के गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि हर परिवार हर्षोल्लास के साथ छठ महापर्व मना सके। सेवा का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मंजू देवी, शिव कुमारी देवी, रीता देवी, बेबी देवी, सीमा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, शिवजी रजक, पूजा देवी एवं संजय रजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.