मोहन यादव के बिहार दौरे पर बोले तेजस्वी; कहा- ‘ऐसे लोग आते जाते रहते है’

महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही अफवाह व चर्चाओं के बीच राजद के वरिष्ठ नेता व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सीट शेयरिंग का मसला पार्टी के बीच में सुलझाया जाएगा। मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर इसकी चर्चा नहीं की जा सकती। पत्रकारों के साथ इस विषय पर चर्चा क्यों कि जाए। जिस दिन सीटें  बंटेंगी सभी को जानकारी हो जाएगी। वे आज शरद यादव की पुण्यतिथि के पूर्व पटना में मीडिया से बात कर रहे थे।

lalu yadav's son tejashwi yadav ring ceremony in delhi, who is the bride  दिल्ली में होगी तेजस्वी यादव की सगाई, जानें कौन हैं उनकी दुल्हनिया? |  Jansatta

मोहन यादव को लेकर तेजस्वी यादव ने दिया बयान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव  के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग तो आते-जाते रहते हैं, यहां किसी को आने की मनाही नहीं है, वो आ रहे है यह अच्छी बात है। उनके आने या जाने से बिहार में क्या फर्क पड़ने वाला है। उनका अपना कार्यक्रम है वो आए बिहार में, यहां तो हर किसी का स्वागत होता है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के सवाल को टालते हुए तेजस्वी आगे बढ़ गए।

हम लोगों ने जो वादा किया उसे पूरा किया: तेजस्वी यादव

शिक्षकों की नियुक्ति से हुड एक सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने जो वादा किया था उसे पूरा किया जा रहा है। पहले ही हम लोगों ने एक लाख से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। एक बार फिर कल यानी शनिवार को 95 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

इससे बेहतर क्या हो सकता है?: तेजस्वी यादव

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार अपना वादा पूरा करने में लगी है। यही नहीं सरकार ने नियोजित शिक्षकों को भी राजकर्मी का दर्जा दे दिया है । इससे बेहतर क्या हो सकता है? बिहार पहला राज्य है जो इतनी नौकरी दे रहा है। किसी को यह चीज दिखे या न दिखें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading