मुजफ्फरपुर की औराई प्रखंड प्रमुख अनामिका भारती को दिल्ली से आया न्योता….

मुजफ्फरपुर: औराई प्रखंड की प्रमुख को दिल्ली का न्योता मिला है. उन्हें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुलाया गया है. बेहतर कार्य करने को लेकर प्रखंड प्रमुख अनामिका भारती को आमंत्रण दिया गया है. वे 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल रहेंगी.

औराई प्रखंड प्रमुख को मिला दिल्ली का न्योता

इसमें औराई की प्रखंड प्रमुख अनामिका भारती के अलावा राज्यभर के मुजफ्फरपुर समेत सात जिलों से चार प्रमुख और तीन मुखिया का चयन हुआ है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रभाष चंद्र झा, परियोजना प्रबंधक, राज्य पंचायत संसाधन केंद्र पटना को नामित किया गया है.

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मिलेगा मौका

प्रखण्ड प्रमुख अनामिका भारती ने बताया कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक कर रही हैं. इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करती हैं.

घूम-घूमकर लोगों को करती हैं जागरूक

अनामिका भारती दो साल से प्रमुख के पोस्ट पर हैं. गांव-गांव में घूमकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करती हैं. अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने की अपील करती हैं. अनामिका अक्सर अस्पतालों की व्यवस्थाओं और इलाज की सुविधा का जायजा लेती रहती हैं.

पटना की महिला सफाई कर्मियों को भी मिला है न्योता

बता दें कि पटना के सफाई कर्मियों को भी दिल्ली के परेड में शामिल होने का मौका मिला है. पटना नगर निगम द्वारा विशेष रूप से जिन महिलाओं को दिल्ली भेजा जा रहा है, उनमें रानी देवी, तेतरी देवी, रिंकू देवी, इंदु देवी के नाम शामिल हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading