नीतीश कुमार को एक और झटका, चुनाव से पहले इस नेता ने छोड़ा जेडीयू का दामन

बिहार : अंग किसान मोर्चा के संयोजक और आस्था फाउंडेशन के निदेशक कौशल कुमार सिंह ने सोमवार को जदयू की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पत्र लिखकर इस्तीफा दे दिया है। जानकारी हो कि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कौशल कुमार सिंह ने पिछले दिनों ही अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी में चल रही गतिविधियों से निराशा प्रकट किया है।

bihar cm nitish kumar corona infected - सीएम नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित,  CMO ने ट्वीट कर दी जानकारी, बिहार न्यूज

निष्ठावान कार्यकर्ताओं की हो रही अनदेखी- कौशल कुमार सिंह

इसके अलावा उन्होंने आम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है। कहा कि पार्टी में व्यक्ति विशेष के लिए कार्य करने वाले लोगों को मनमाफिक पदों पर आसीन कर, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। ऐसे व्यवस्था से पार्टी के जनाधार पर आघात पहुंच रहा था।

इसके अलावा राज्य में हत्या, अपराध एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था से लोंगों का भरोसा सरकार से कम हो रहा हैं। हमेशा सरकार की अस्थिरता की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं।इससे कार्यकर्ता और जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती हैं। इधर, चर्चा है कि कौशल सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading