मुजफ्फरपुर में श्रीरामलला की प्राण- प्रतिष्ठा को लेकर आज बाबा गरीबनाथ मंदिर से 151 चंगेरा भार भेजा गया। जहां पहले रथ के साथ पूरा नगर भ्रमण कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इस भार में शहर के राम भक्तों ने अपनी श्रद्धा व भक्ति के अनुसार योगदान दिया है। जिले के समस्त श्रद्धालुओं की ओर से सोने की अंगूठी, चांदी की बिछिया सहित विभिन्न प्रकार की मिठाई सौगात में भेजे गए हैं। जिसमें चावल के साथ कई तरह की दाल, हरी सब्जी, खाजा, लड्डू, गाजा व मिठाई शामिल हैं।


