मुजफ्फरपुर : ईवीएम व वीवीपैट की जानकारी देने वाली प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखा किया गया रवाना

मुजफ्फरपुर:  सोमवार को समाहरणालय परिसर से, ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी महोदय द्वारा हरी झंडी दिखाकर 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु ईवीएम/वीवीपीएटी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। ज़िले के सभी 3,463 मतदान केंद्रों से संबंधित 2,104 मतदान केंद्र स्थलों पर निर्वाचको के मध्य ईवीएम/ वीवीपीएटी के हैंड्स ऑन कराने हेतु यह परिभ्रमण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सभी 11 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11 नोडल /मुख्यालय प्रखंडों से रूट चार्ट के अनुसार इन जागरूकता वाहनों का परिचालन किया जाना है।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनों को ईवीएम मशीनों से वोटिंग की विस्तृत जानकारी देने की दिशा में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा एवं निश्चित रूप से इस ईवीएम/ वीवीपीएटी प्रदर्शन सह जागरूकता अभियान द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी काफी मदद मिलेगी।

उक्त अवसर पर डीडीसी आशुतोष द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सत्यप्रिय कुमार, डीपीआरओ, दिनेश कुमार, ईवीएम नोडल सह मैनेजर डीआरसीसी मनोज कुमार तथा कई प्रखंडों के बीडीओ यथा बीडीओ पारू, मड़वन, बोचहा, कांटी, कुढ़नी, कटरा, गायघाट, मुशहरी, आदि के साथ साथ ,जेडीयू के जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, बीजेपी नेता मनोज कुमार,एलजेपी नेता राजकुमार पासवान तथा सभी प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कई डीएलएमटी एवं एएलएमटी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.