मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, बरियारपुर गंज के गौरिहार में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या से आये अक्षत घर-घर जाकर वितरण किया गया। वहीं सभी से आग्रह किया गया कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्रतिष्ठा के दिन सभी लोग परिवार के साथ महा दीपावली मनाए। इसके साथ सभी क्षेत्र में गाजे बाजे के साथ जनसंपर्क अभियान भी चलाया गया।

जिसमें लोगो से दीप ज्योति जलाने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान के दौरान जय श्री राम के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। बजरंग दल द्वारा आगे भी राम लला की विराजमान होने की उपलक्ष में हर क्षेत्रो में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

इस मौके पर बजरंग दल के जिला नगर संयोजक साहिल कुमार, प्रखंड संयोजक विशाल कुमार, प्रखंड सहसंयोजक अभिषेक गुप्ता, जिला पार्षद सचिन राम, सामाजिक कार्यकर्ता शशि रंजन , संतोष गुप्ता पूर्व मुखिया जितेंद्र शर्मा , समिति सदस्य राजू शाह , सरपंच राजीव कुमार, गौरव बर्मा सहित सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

