बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से बहाल शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापन का काम सीवान में भी शुरू होने वाला है. जिले के 19 प्रखंडों के लिए तारीख सामने आ गई है. इसके लिए सीवान के खेल भवन को केंद्र बनाया गया है, जहां शिक्षकों का सत्यापन होगा. वहीं बायोमेट्रिक सत्यापन होने से फर्जी तरीके से जॉब कर रहे शिक्षकों पर नकेल कसा जा सकेगा और उन पर कार्रवाई भी होगी. जिले में बायोमेट्रिक सत्यापन को लेकर पूरी तैयारी संपन्न कर ली गई है. शिक्षक भी बायोमेट्रिक सत्यापन के इंतजार में बैठे हैं, क्योंकि बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद हीं उनका वेतन जारी होगा.

प्रिसिंपल को रहना होगा उपस्थित
सीवान जिले के शिक्षकों को अपने विद्यालय के प्रिसिंपल के साथ खेल भवन में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना होगा. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक मौके पर मौजूद रहेंगे ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विद्यालय में नियुक्त किए गए शिक्षक ही अपने अंगूठे का निशान दे रहे हैं. बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रतिदिन शाम 5 बजे से होगा. वहीं अलग-अलग प्रखंडों के लिए अलग-अलग दिन औऱ तारीख निर्धारित की गई है.
19 जनवरी से 10 फरवरी तक होगी जांच
सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड के शिक्षकों का 18 जनवरी को शाम 5 बजे से बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन होगा. जबकि बसंतपुर प्रखंड के शिक्षकों का 19 जनवरी, भगवानपुर प्रखंड के शिक्षकों का 20 और 21 जनवरी, दरौली प्रखंड के शिक्षकों का 22 और 23 जनवरी, दरौंदा प्रखंड का 24 जनवरी, गोरियाकोठी प्रखंड का 25 और 26 जनवरी, गुठनी प्रखंड का 27 जनवरी, हसनपुरा का 29 जनवरी, हुसैनगंज का 30 जनवरी, लकड़ी नवीगंज का 31 जनवरी को होगा.
