मुजफ्फरपुर : स्मार्ट सिटी कार्यों की लेटलतीफी निर्माण आम लोगो के साथ सड़को पर घूम रहे आवारा पशुओ के लिए भी जानलेवा साबित हो रहा है। सड़क पर गड्ढा खोद कर छोड़ दिए गए हैं, जिसमें अक्सर राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है। लेकिन इसे सुनने वाला कोई नहीं है। घटना बुधवार की है जहां शहर के मिठनपुरा पीएंटी चौक गड्ढे मे एक गाय गिर गई। जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

किसी तरह बस बल्ले के सहारे स्थानीय लोगों ने उस गाय को गड्ढे से बाहर निकाला। इस दौरान स्थानीय लोगों में स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर काफी आक्रोश देखा गया। लोगों ने कहा कि स्मार्ट सिटी का काम ना केवल लेट हो रहा है बल्कि बेतरतीब तरीके से निर्माण के कारण लोगों के लिए यह जानलेवा साबित हो रही है।
