बिहार: थोड़ी देर में शुरू होगी बिहार भाजपा विधानमंडल की बैठक….

पटनाः फिल्मी जगत में शुक्रवार का दिन खास होता है. इस दिन नई फिल्म रिलीज की जाती है. इसी तरह बिहार की सियासत के लिए भी शुक्रवार खास होने वाला है. अमित शाह का बयान और भाजपा की आपात बैठक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस शुक्रवार को नए बदलाव हो सकते हैं.

Bihar BJP President Samrat Choudhary Made New Team In Bihar Know On Which  Caste BJP Focused Ann | Bihar Politics: बिहार में BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी  ने बनाई नई टीम, किस जाति

पटना में भाजपा की आपात बैठक

शुक्रवार को भाजपा विधानमंडल की आपात बैठक बुलाई गई है. यह बैठक केंद्र के निर्देश पर की जा रही है, जिसमें सभी विधायकों को राजधानी में ही रहने का निर्देश दिया गया है ताकि समय आने पर सभी एक साथ इक्कठा हो सके.

आपात बैठक पर टिकी है नजर

दरअसल, गुरुवार को मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव का बिहार दौरा था. इसके बीच पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरीष्ठ नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई नेता शामिल हुए. कई मुद्दा पर मंथन किया गया. इसके अगले दिन ही आपात बैठक बुलाने की घोषणा की गई. सभी विधायकों को बुलाया गया है.

भाजपा नेता के बदले सुर

आपको बता दें कि बिहार की राजनीति में कुछ नया होने वाला है, इसका अंदाजा हाल में अमित शाह के एक बयान से लगा सकते हैं. इससे पहले सम्राट चौधरी के भी बयान पर नजर डालते हैं. नीतीश कुमार पर हमेशा निशाना साधने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के भी सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading