बिहार: अयोध्या राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मुजफ्फरपुर के नई बाजार विध्यां विवाह भवन के पास राम जानकी मन्दिर मे अखंड अष्टयाम एवं भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

जहां मुख्य यजमान बाबा गरीबनाथ मंदिर महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में 24 घंटे का अखंड अष्ट्याम एवं भव्य दीपोत्सव किया जा रहा है।

इसके साथ ही 23 जनवरी को संध्या 5 बजे से महाप्रसाद प्रसाद वितरण किया जायेगा। वही आचार्य बृजेश तिवारी ने बताया कि पांच ब्राह्मणों द्वारा भगवान श्री राम के साथ-साथ रामायण पाठ व 24 घंटा का हवन का आयोजन किया गया।

जिसमें शहर के सैकड़ो महिला पुरुष शामिल हुए। इस अवसर पर संयोजक अधिवक्ता रवि ठाकुर समाजसेवी अमित सिंह, भोनू सिंह, सुमित ठाकुर, बबलू श्रीवास्तव,भवेश मेहता अभिनिष सिंह, राघव ठाकुर,रिकी, गोलू सिंह,संजय रजक,, रूपकांता देवी, पायल पाठक, कामनी देवी, विद्या देवी,गोपाल सिंह, अनिल अकेला , गोलू ठाकुर एवं समस्त मोहल्लावसी आदि उपस्थित रहें।


.