4 फरवरी को बिहार दौरे पर पीएम मोदी, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास….

बिहार: एक तरफ बिहार की सियासत दिन-ब-दिन गर्म होती दिख रही है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार में पक्ष-विपक्ष के द्वारा बयानबाजियों का दौर भी शुरू है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को पूर्वी चंपारण के सेमरा के पास वनसप्ति स्थान के पास आयोजित कार्यक्रम में छह हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसकी जानकारी देते हुए पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जयसवाल ने बताया कि, ”प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है. चार फरवरी को प्रधानमंत्री हवाई मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर दिन के एक बजे पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री आईओसीएल के मोतिहारी टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे.

PM Modi Launches 9 Projects In Bihar And Government Procurement Will  Continue On MSP Spoken On Farmer Bill- PM मोदी ने बिहार में किया 9  परियोजनाओं की शुरुआत किसान बिल पर बोले

आपको बता दें कि मुख्य रूप से मोतिहारी-अमलेखगंज पाइपलाइन का उद्घाटन किया जाएगा. इसके अलावा चैलाहा, सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल और बेतिया स्थित छावनी में एनएच पर बने आरओबी का उद्घाटन करेंगे. साथ ही रक्सौल और बेतिया अमृत भारत रेलवे स्टेशन का शिलान्यास करेंगे.

बेतिया-पटना फोरलेन का कार्यारंभ करेंगे पीएम मोदी

इसके साथ ही बेतिया से पटना तक बनने वाले चार लेन नये एनएच के कार्य का उद्घाटन करेंगे. सांसद ने कहा कि, ”उद्घाटन के बाद दस करोड़ लीटर डीजल और पेट्रोल नेपाल के अमलेखगंज भेजा जाएगा.” आगे बताया कि, ”इस टर्मिनल से हवाई जहाज में लगने वाला ईंधन भी नेपाल भेजा जा सकेगा.” वहीं सांसद ने आगे कहा कि, ”यहां आने वाले समय में 24 हजार सिलेंडर बनाने की योजना है. इसके लिए 20 एकड़ भूमि की मांग की गई है. राशि बिहार सरकार को उपलब्ध कराई गई है. भूमि उपलब्ध होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा.’

साथ ही आपको बता दें कि रक्सौल एयरपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार ने 2017 में जमीन अधिग्रहण के लिए 250 करोड़ रुपये दिए थे और 131 एकड़ जमीन मिलने के बाद एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जाएगा. सांसद ने कहा कि, ”पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है. आसपास के इलाकों में किसानों ने कार्यक्रम के लिए खेत उपलब्ध करा दिया है. खेतों को समतल करने के साथ कार्यक्रम की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है.” वहीं बता दें कि इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद बबलू गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता, अशोक पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading