नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में तरैया प्रखंड के डेवढ़ी पंचायत की मुखिया प्रियंका सिंह को आमंत्रण पत्र मिला है। वे परेड में शामिल होने का आमंत्रण पत्र प्राप्त करने वाली सारण जिले की एक मात्र महिला है। वह महिला सशक्तिकरण की मिशाल बनी हुई है।

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के निमंत्रण से मुखिया व स्वजन समेत क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर नई दिल्ली में विशेष परेड का आयोजन किया जाता है।
इस परेड में शामिल होना यह गौरव सारण जिले के एमबीए मुखिया सह सरेया बसंत निवासी ई. दिलीप सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह को प्राप्त हुआ है। परेड में शामिल होने के लिए मुखिया अपने पति के साथ नई दिल्ली रवाना हो गई है।