बेला इंडस्ट्रियल एरिया में निजी सुरक्षा गार्ड की ह’त्या, नारायणपुर के पास मिला श’व

 

मुजफ्फरपुर: बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के नारायणपुर के पास निजी सुरक्षा गार्ड की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी करीब 60 वर्षीय शिवनारायण भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवनारायण भगत औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड के रूप में ड्यूटी करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की बारीकी से जांच की और संभावित साक्ष्यों को सुरक्षित किया। गार्ड की हत्या किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

साथ ही आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटनास्थल के आसपास मौजूद संभावित साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल मामले की छानबीन जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading