देश में ईडी की कार्रवाई पर बोले सम्राट चौधरी: मोदी की गारंटी, भ्रष्टाचारी को जाना पड़ेगा जेल

पटनाः बिहार, झारखंड और दिल्ली में ईडी की कार्रवाई को लेकर सियासत जारी है. विपक्ष के नेता केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगा रहे हैं. इसपर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पलटवार करते हुए स्पष्ट लहजे में कहा कि यह मोदी की गारंटी है. जो भ्रष्टाचार करेंगे वो जेल जाएंगे. इसमें कहीं से कोई सवाल उठाने का मतलब नहीं है.

Will Samrat Choudhary remove his turban Bihar BJP chief first statement on Nitish Kumar return to NDA - सम्राट चौधरी पगड़ी उतारेंगे या नहीं? बिहार बीजेपी अध्यक्ष का नीतीश की वापसी पर ...

लालू यादव से भी पूछताछ

बता दें कि झारखंड में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. बिहार की बात करें तो लैंड फॉर जॉब मामले में भी ईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है. पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से 8 से 9 घंटे तक पूछताछ की गई. दूसरी ओर शराब घोटाला मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी ईडी ने समन दिया है. हालांकि वे ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं.

मंत्रीमंडल का विस्तार कब?

बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. 28 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार, दो डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और 6 मंत्रियों ने शपथ ली थी. नई सरकार बने 4 दिन बीत चुका है, लेकिन अब तक मंत्रीमंडल का विस्तार नहीं हुआ है और न ही शपथ लेने वाले मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हुआ है. इसको लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बहुत जल्द हो जाएगा.

बहुत जल्द हो मंत्रीमंडल का विस्तार

नई सरकार में मंत्री मंडल का विस्तार नहीं होने पर राजद ने सवाल उठाया है. इसपर सम्राट चौधरी ने कहा कि मंत्रीमंडल का विस्तार बहुत जल्द हो जाएगा. ये तो सीएम नीतीश कुमार को करना है. इसमें कहीं कोई दिक्कत नहीं है. राजद के इतिहास को जानते ही हैं. उनको पता होना चाहिए वे 12 मंत्री के साथ 1995 में डेढ साल तक सरकार चला लिए.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.