10 को नहीं 12 फरवरी को विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब 10 के बदले 12 फरवरी को विधानसभा में अपने सरकार के पक्ष में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश करेंगे। यह बदलाव राज्यपाल डा. राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर के आग्रह पर किया गया है। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल 10 फरवरी को बिहार में नहीं रहेंगे। उनके आग्रह पर विश्वास मत के प्रस्ताव एवं राज्यपाल के अभिभाषण की तिथि परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विधानसभा के अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे। 12 फरवरी को विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हाल में राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।

Nitish Kumar quits I.N.D.I.A bloc ahead of Lok Sabha polls, to join NDA  today – India TV

13 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का पेश किया जाएगा। विधानमंडल की कार्यवाही पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक मार्च तक चलेगी। कुल 11 बैठकें होंगी। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने गुरुवार के दिन सरकार को सूचना दी कि वह 10 फरवरी को राज्य में उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए कोई दूसरी तिथि तय की जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा एवं विजय कुमार चौधरी के साथ मंत्रणा की। नई तिथि निर्धारित कर दी गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.