बिहार में इस तारीख को होगी बारिश, फरवरी में भी पड़ेगी कड़ाके की ठंड….

राजधानी समेत प्रदेश के मौसम में तीन फरवरी के बाद बदलाव देखने को मिलेगा। तीन फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण प्रदेश में 72 घंटों के दौरान पटना समेत अधिसंख्य भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

बिहार ठंड की गिरफ्त में , अलर्ट जारी, 2 जनवरी तक स्कूल बंद | Sanmarg

चार-पांच फरवरी को हो सकती है बारिश

चार-पांच फरवरी को पटना सहित 23 शहरों के अलग-अलग स्थानों पर हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं तराई वाले इलाकों में बहुत घना कोहरा व राजधानी समेत अन्य भागों में हल्के दर्जे का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

मोतिहारी सबसे ठंड जिला रहा

गुरुवार को पटना सहित 22 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 5.5 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। खगड़िया को छोड़कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। 26.5 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना व वैशाली का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्णिया में बहुत घना कोहरा व पटना समेत अन्य भागों में हल्के दर्जे के कोहरे का प्रभाव बना रहा।राजधानी समेत अन्य भागों के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से ठंड का प्रभाव कम रहा। शाम में बादलों की आवाजाही बनी रही। मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि पांच फरवरी के बाद प्रदेश के न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। इस कारण ठंड में एक बार वृद्धि की संभावना है।

Bihar weather People shivering due to cold in Bihar Kankani increased due  to cold wave When get relief Meteorological Department told - Bihar  weather: बिहार में कंपकंपाती ठंड से ठिठुरे लोग, शीतलहर

सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र ने फरवरी के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि पटना सहित अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। वहीं अधिसंख्य भागों का अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है। प्रदेश में शीतलहर की स्थिति कम रहेगी। वहीं वर्षा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

जनवरी में 15 दिनों तक रहा भीषण शीत

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बीते माह प्रदेश में 18 दिन शीत दिवस व 15 दिन भीषण शीत दिवस की स्थिति रही। वहीं दो दिन शीत लहर व एक दिन भीषण शीत लहर का प्रभाव बना रहा। राजधानी में 31 जनवरी को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस व 22 जनवरी को सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं औसत अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस पांच जनवरी को फारबिसगंज में रहा। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान भागलपुर के सबौर में 3.8 डिग्री सेल्सियस 28 जनवरी को दर्ज किया गया था।

राजधानी छह तो मगध सात घंटे विलंबित

उत्तरी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में घना कोहरा होने के कारण ट्रेनों का विलंब से परिचालन अभी भी जारी है। गुरुवार को राजधानी एक्सप्रेस छह घंटे एवं मगध एक्सप्रेस सात घंटे विलंबित रहीं। वहीं, विक्रमशिला एक्सप्रेस छह तो संपूर्ण क्रांति चार घंटे विलंबित रहीं। श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटा विलंबित रही। नार्थ-ईस्ट, सीमांचल व संघमित्रा एक्सप्रेस दो-दो घंटे विलंब से पहुंचीं। जनशताब्दी एक्सप्रेस और पटना-हटिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पहुंचीं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उत्तरी भारत में अभी भी घना कोहरा छाया हुआ है। उसका असर ट्रेनों पर देखा जा रहा है। मौसम में सुधार होने के बाद ट्रेनों की गति में भी सुधार होगा। जैसे-जैसे मौसम में सुधार हो रहा है ट्रेनों की गति में भी सुधार हो रहा है। उधर, झारखंड बंद का ट्रेनों पर कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। हटिया-पटना एवं झारखंड से आने वाली अधिकांश ट्रेनें समय से पहुंचीं। रेलवे की ओर से झारखंड के विभिन्न स्टेशनों पर सावधानीवश सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.