बिहार: नीतीश कुमार ने इन नेताओं पर खेला दांव, लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने कुछ खास नेताओं पर भरोसा जताया है। दरअसल, मुजफ्फरपुर में जिला जनता दलयू संगठन का विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्ष व दो महासचिव नियुक्त किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि चंदन ठाकुर व रंजन कुमार को जिला महासचिव नियुक्त किया।

Bihar chief minister Nitish Kumar is new JD-U chief after Lalan Singh steps  down | Latest News India - Hindustan Times

इसके साथ ही रमेश कुमार ओझा, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,जीतेंद्र मांझी, प्रकाश ओझा, निर्मल गुप्ता अनीश कुमार आदि लोगो ने बधाई दी। रामबाबू सिंह कुशवाहा ने मनोनयन का पत्र जिला कार्यालय में सौपा। उन्होंने कहा कि जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इनके कुशल नेतृत्व से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुलभ हो सकेगा।

उद्यव गोस्वामी ने ली जदयू की सदस्यता

समाजसेवी उद्धव गोस्वामी ने जदयू की सदस्यता ली। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पार्टी जो जवाबदेही देगी उसका पालन किया जाएगा। बताया कि जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ ने सदस्यता ग्रहण कराई। जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading