बिहार के शिक्षकों के बाद अब अधिकारीयों के लिए भी समय से पहुंचकर सेल्फी भेजने का निर्देश जारी

पिछले दिनों स्कूल के शिक्षकों को समय से पहुंचकर सेल्फी भेजने का निर्देश जारी हुआ था। अब अधिकारी व कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं रहेंगे।जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को स्कूल निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा गया है। अब वो स्कूल पहुंच कर वहां से मुख्य गेट, चेतना सत्र व सभी शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजेंगे।

भाजपा शासित इस राज्य में Selfie से लग रही अटेंडेंस, पिक्चर अपलोड नहीं करने  पर 700 की कटी सैलरी - in this state ruled state attendance looking for  selfie in the state

इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र के अनुसार, यह निर्देश किया गया है कि निरीक्षण पदाधिकारी और कर्मचारी 9:15 तक स्कूल पहुंचेंगे और वहां से पहली तस्वीर भेजेंगे। साथ ही जारी पत्र में यह कहा गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, लेखापाल, बीपीएम तथा बीआरसी का कंप्यूटर आपरेटर को छोड़कर अन्य निरीक्षी कर्मी 4:45 बजे तक अपना निरीक्षण करेंगे और इसकी तस्वीर विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भेजेंगे।

बांका में शिक्षकों को मिला पदस्थापन पत्र, एक हजार विद्यालय भी पहुंचे

बिहार लोक सेवा आयोग से दूसरे चरण में बहाल शिक्षकों को बुधवार को डीईओ कार्यालय में विद्यालय पदस्थापन पत्र मिल गया। पत्र मिलते ही शिक्षक विद्यालयों में योगदान करने पहुंच गए हैं। सुबह 11 बजे से इसका वितरण शुरू होना था, लेकिन आठ बजे से ही कार्यालय कैंपस शिक्षक और उनके रिश्तेदारों की भीड़ से भर गया। कैंपस में पांव रखने तक की जगह नहीं थी। करीब 11 बजे से कैंपस के मैदान पर विषयवार काउंटर बनाकर वितरण शुरू किया गया।

नौ काउंटर पर करीब-करीब दो दो सौ शिक्षकों को पदस्थापन पत्र वितरण किया गया। दोपहर दो बजे तक ही काउंटर पर 15 सौ से अधिक शिक्षक अपना पदस्थापना पत्र प्राप्त करने में सफल रहे। शाम छह बजे तक एक सौ और शिक्षकों को पदस्थापना पत्र मिल गया। इस कैंप में पहले चरण की प्रतीक्षा सूची में शामिल शिक्षक और कम बच्चे वाले विद्यालयों में पहुंचे अधिक शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र दिया गया। पत्र लेते ही शिक्षक अपने विद्यालयों में योगदान करने पहुंच गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading