लंगट सिंह कॉलेज में बीएसईआईडीसी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण का प्राचार्य प्रो.ओमप्रकाश राय ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण किया. मौके पर प्राचार्य ने संवेदक से सड़क निर्माण के मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया. प्रो राय ने कहा की बीएसईआईडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों में परिसर में 3 किलोमीटर आंतरिक सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए रिटायर्ड अभियंताओं की सेवा लेगा. उन्होंने जल निकासी के लिए उचित प्रबंध करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन के अथक प्रयासों से ये सरकार द्वारा आंतरिक सड़क निर्माण सहित अन्य परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं, इनके निर्माण में गुणवत्ता एवम मानकों के अनुपालन में कोई भी कोताही स्वीकार्य नहीं होगी.

प्रो राय ने कहा कि गांधी पार्क में ओपन जिम के लिए मशीन तथा बच्चो के लिए झुला आदि स्थापित कर दी गई है, जल्दी ही यह पार्क आमजनों के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जायेगा. मौके पर प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, बीएसईआईडीसी के अभियंता सत्येंद्र सत्यार्थी, पीडब्ल्यूडी के इं अभिषेक कुमार, विकास दुबे, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

