मुजफ्फरपुर में एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज द्वारा एसीयू एमबीए फेस्ट 2024 एजुकेशन फेयर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के लेनिन चौक, मझौलिया स्थित एक निजी होटल में एक्यूरेट मल्टी सर्विसेज द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न संस्थानों द्वारा एजुकेशन फेयर लगाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर ओपी राय, आरबीबीएम कॉलेज की प्राचार्या ममता रानी एवं एक्यूरेट मल्टी सर्विसेस के संस्थापक कुमुद रंजन सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जहां कुमुद रंजन ने कहा कि 18 वर्ष की अवधि के दौरान यह संस्था लाखों विद्यार्थियों को एक उज्जवल भविष्य बनाने का हर संभव कोशिश करता है। इस संस्था ने लाखों विद्यार्धियों को एक समुचित संस्थान उपलब्ध करने कि जिम्मेदारी ली है और निरंतर आने वाले समय में भी लेती रहेगी।

हमेशा विद्यार्थियों  की समय से काउंसलिंग करती रहेगी। जिससे कि वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। इस मौके पर मोहम्मद मेराज, सैयद जहीर अब्बास, अमित कुमार एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.