कौन है धर्मशीला गुप्ता जिसे भाजपा ने दिया राज्यसभा में मौका, जानें

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है। इससे दरभंगा जिला समेत बिहार भाजपा में खुशी की लहर है। भाजपा के वरीय नेताओं का कहना है कि डॉ. गुप्ता दरभंगा के डॉ नागेंद्र झा महिला महिला विद्यालय में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में शुरू किया। इसके बाद जो निरंतर अपने काम की बदौलत पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता गया।

कौन हैं NDA के राज्यसभा उम्मीदवार डॉ भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता? सुशील  मोदी को नहीं मिला टिकट – News18 हिंदी

भाजपा ने कोल इंडिया का सदस्य बनाया
डॉ गुप्ता पहली बार दरभंगा नगर निगम के चुनाव में भाग्य आजमाने उतरीं थी। इसमें उन्होंने बतौर वार्ड पार्षद चुनाव जीत लिया। इसके बाद समय-समय पर पार्टी में भी उनका कद बढ़ता गया। उन्हें दरभंगा जिला भाजपा महिला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। लेकिन, राजनीतिक सफर अगले कदम पर बढ़ने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहीं।  पार्टी ने उन्हें कोल इंडिया का सदस्य बनाया है। अभी भी डाॅ. गुप्ता कोल इंडिया की सदस्य हैं।

साधारण कार्यकर्ता भी राज्यसभा जा सकता है
बताया जा रहा है कि डॉ धर्मशीला गुप्ता 2022 के दरभगा नगर निगम के चुनाव में मेयर के पद पर चुनाव लड़ी थी लेकिन यह चुनाव वह जदयू समर्थित उम्मीदवार अंजुम आरा से चुनाव हार गई थीं।  डॉ धर्मशीला गुप्ता को राजसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर भाजपा नेता सुजीत मल्लिक ने कहा कि बहुत खुशी हुई कि पार्टी ने एक बार फिर एक साधारण कार्यकर्ता को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। वही आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने कहा कि यह भाजपा में यह सम्भव है साधारण कार्यकर्ता को पार्टी हमेशा संम्मान दिया करती है। एक बार फिर से साबित हो गया कि एक साधारण कार्यकर्ता भी राज्यसभा जा सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.