तेजस्वी के सीएम की गारंटी वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने दिया ये जवाब….

बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नई सरकार के गठन से पहले विपक्ष के द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि व्यापक पैमाने पर विधायकों को प्रलोभन देने का काम किया गया था. अब इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हों उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार जो तेजस्वी यादव के द्वारा खेला होने का संकेत दिया जा रहा था, बयान दिया जा रहा था, वह खरीद फरोख्त से ही संबंधित था. जहां तक खेल होने की बात है तो एनडीए ने सदन में बहुमत सिद्ध कर साबित कर दिया कि आखिर खेल करने वालों की मंशा क्या थी.

गिरिराज सिंह - विकिपीडिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के द्वारा कहा गया कि पीएम मोदी क्या इस बात की गारंटी लेंगे कि नीतीश कुमार फिर पलटी नहीं मारेंगे तो इस पर मैं कहता हूं कि मोदी जी यह गारंटी अवश्य दे सकते हैं कि हाल में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने वाले नहीं हैं. अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सूर्य नमस्कार को लेकर एक खास समुदाय के द्वारा आपत्ति जताने पर कहा कि आज कुछ कट्टरपंथी लोग सूर्य नमस्कार के बहाने बच्चों को स्कूल जाने की मनाही कर रहे हैं एवं आरोप लगा रहे हैं कि उनके मजहब में यह बात नहीं लिखी है, जबकि सूर्य नमस्कार एक योग है और आज विश्व के अधिकांश देशों ने योग को प्राथमिकता दी है. अतः ऐसे लोग भ्रम फैलाने का काम ना करें.

उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है जबकि बंगाल की मुख्यमंत्री खुद एक महिला होते हुए महिलाओं का सम्मान नहीं कर रहीं. ममता सरकार के द्वारा एक खास समुदाय के लोगों को सिर्फ बढ़ावा दिया जा रहा है और वोट बैंक की राजनीति की जा रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महाराष्ट्र में आस्था स्पेशल ट्रेन पर पथराव को लेकर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कई ऐसे मुसलमान हैं जो रामलाल के दर्शन के लिए जा रहे हैं तथा राम कथा में भी भाग ले रहे हैं लेकिन कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों के द्वारा ऐसे कुकृत्य किया जा रहे हैं जो आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं लेकिन इससे कुछ होने वाला नहीं है. लोगों की आस्था प्रभु श्री राम से जुड़ी है और जुड़ी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading