जेडीयू कोटे से ये नरता जा सकते हैं राज्यसभा, बीजेपी ने भी खेल अपना बड़ा दांव

राज्य सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा जदयू  कोटे से राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। सोमवार को विश्वास मत की गहमागहमी के बीच उन्होंने विधानसभा से नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज ले लिए हैं।जदयू कोटे से दो राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वर्तमान संख्याबल के हिसाब से इस बार जदयू अपने एक ही प्रत्याशी को उच्च सदन में भेज सकता है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के भी नामांकन प्रपत्र खरीदने की सूचना है।

Nitish Kumar Will Become New Chief Minister Of Bihar, Everyone Believe That He Will Leave His Strut - Amar Ujala Hindi News Live - क्या बिहार में आज के बाद 'ऊंट' आ

जदयू के दो नेताओं का हो रहा कार्यकाल समाप्त

बिहार में राज्यसभा की खाली छह सीटों में से तीन राजग और तीन महागठबंधन को मिल सकती है। जदयू के दो राज्यसभा सदस्यों वशिष्ठ नारायण सिंह और अनिल हेगड़े का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता और पूर्व मंत्री डा. भीम सिंह को पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है। उल्लेखनीय है कि 15 राज्यों से 56 राज्यसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.