अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गायब रहने वाले विधायकों पर होना चाहिए एक्शन: राजू सिंह

पटनाः एनडीए सरकार ने बिहार विधानसभा फ्लोर टेस्ट में सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया. हालांकि विश्वास मत के दौरान सत्ता पक्ष के कई विधायक सदन में आखिरी वक्त में पहुंचे थे. जदयू के एक विधायक तो सदन में आए ही नहीं. अब इसको लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. सोमवार को सदन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने खुलेआम कहा था कि ‘जितने भी हमारे विधायक गायब है, सबका इलाज किया जाएगा.

Bihar BJP MLA Raju Singh be arrested if absconding kurki jabti attachment  know What is allegation against him - बिहारः बीजेपी MLA राजू सिंह होंगे  गिरफ्तार, फरार रहे तो होगी कुर्की; क्या

साजिश का पर्दाफाश

मीडिया ने राजू सिंह से सवाल किया कि क्या बिहार में हॉर्स ट्रेडिंग हुई है? इसपर उन्होंने कहा कि जो हालात कल बने थे निश्चित तौर पर विधायकों को खरीद फरोख्त करने की योजना थी. इतनी बात तो आप समझ लीजिए कि कहीं ना कहीं विधायकों को पैसे के बल पर इधर से उधर करने की मनसा थी. पूरी योजना विपक्ष ने बना रखी थी जिसका पर्दाफाश भी हुआ है.

विधायक भी जिम्मेवार

भाजपा विधायक राजू सिंह ने कहा कि इसको लेकर पार्टी में चर्चा भी हो रही है. पहले सब कुछ देखा जाएगा कि किस कारण से विधायक सदन में देर से पहुंचे हैं. इन सब बातों पर चर्चा होगी लेकिन मेरा मानना है कि कहीं ना कहीं जिस तरह के हालात कल बने थे, उसके लिए वे विधायक जिम्मेवार हैं जो देर से सदन से पहुंचे.

बीमा भारती का पति गिरफ्तार

बिहार विधानसभा फ्लोर टेस्ट में नहीं पहुंची. जदयू विधायक बीमा भारती के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि बीमा भारती ने सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि वे फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्णिया पटना जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने उनके पति और बेटे को गिरफ्तार कर लिया.

दो विधायक के अपहरण का केस दर्ज

दूसरी ओर जदयू विधायक बीमा भारती और जदयू विधायक दिलीप राय के अपहरण का भी मामला दर्ज कराया गया है. जदयू विधायक सुधांशु शेखर ने जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार और राजद नेता सुनील कुमार पर केस दर्ज कराया है. आरोप है कि राजद की ओर से विधायक को 10 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading