बसंत पंचमी पर राज्यपाल और सीएम नीतीश ने दी शुभकामना, कहा- सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे

पटना: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राज्यपाल ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर कहा है कि ऋतुराज बसंत के आगमन से प्रकृति का कण-कण खिल उठता है. इस अवसर पर हम ज्ञान, कला और विवेक की देवी मां सरस्वती की पूजा और आराधना करते हैं.

Bihar cm Nitish kumar met Governor Rajendra Vishwanath Arlekar Sushil Modi  also reached Political speculation intensifies - नीतीश ने की राज्यपाल से  मुलाकात, कुछ देर बाद सुशील मोदी भी पहुंचे ...

सीएम ने दी सरस्वती पूजा की शुभकामना

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर बसंत पंचमी और ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा और आराधना करते हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में ज्ञान का प्रकाश तेजी से फैलेगा और बिहार अपने पुराने गौरवशाली इतिहास को प्राप्त करने में सफल होगा. सीएम ने लोगों से आह्वान किया कि वे पारस्परिक सौहार्द्र के साथ बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा मनाएं. साथ ही यह उम्मीद भी जतायी कि यह पर्व समस्त प्रदेशवासियों के लिए सुख, शान्ति, समृद्धि और सौहार्द्र का अनुपम उपहार देगा और प्रदेश में ज्ञान का स्वर्णिम प्रकाश अधिकाधिक विस्तारित होगा.

आज सरस्वती पूजा

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है. माना जाता है कि इस दिन से होली का त्यौहार मनाने की शुरुआत भी हो जाती है. मां सरस्वती को ज्ञान और संगीत की देवी माना जाता है. पूजा के दौरान हर जगह अलग-अलग विधि होती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading