बसंत पंचमी पर बिगड़ा मौसम का मिजाज, पटना सहित इन जिलों में हुई बारिश

बिहार में सरस्वती पूजा के मौके पर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। पटना समेत कई जिलों में बुधवार को बारिश हुई। राजधानी पटना में बुधवार सुबह झमाझम बारिश से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, भोजपुर जिले में ओले गिरने से किसानों की फसलें चौपट हो गई हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य में बारिश और ओलावृष्टि के साथ वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। बसंत पंचमी के मौके पर सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है।

Basant Panchami 2019 why we maa saraswati puja and know these facts - वसंत  पंचमी 2019 : जानिए क्यों की जाती है मां सरस्वती की पूजा, इससे जुड़े फैक्ट  भी जानें , पंचांग-पुराण ...

जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में बुधवार सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। सर्दी के मौसम में सड़कों पर लोग छतरियां लेकर निकले। आसपास के अन्य जिलों में भी मौसम में बदलाव देखा गया। गया जिले के कई प्रखंडों में बीती देर रात से ही मौसम बिगड़ गया। रात 12 बजे से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान कई जगहों पर ओले भी गिरे।

गया के डुमरिया में तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं कुछ घरों से टीन-छप्पर उड़ गए। कई पेड़ भी गिरे। बुधवार सुबह से अलग-अलग प्रखंडों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भोजपुर जिले में दूसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। पीरो इलाके में आधी रात के बाद ओलावृष्टि हुई। सुबह भी कुछ जगहों पर बारिश देखी गई।  मौसम विभाग द्वार बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर पटना जिले में सर्वाधिक 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं गया में 15.8, भागलपुर में 16.3, पूर्णिया में 15.5, मुजफ्फरपुर में 17.1, छपरा में 13.6, दरभंगा में 16.4, शेखपुरा में 17.8, वैशाली में 17.4 और नवादा में 17.7 मिलीमीटर पानी गिरा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading