भोजपुरी सिनेमा जगत के दो बड़े सुपरस्टार इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. इनके चर्चा में रहने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि दोनों का एक साथ यूट्यूब पर ट्रेंड करना है. जी हां एकदम सही पढ़ रहे हैं आप. भोजपुरी के दोनों सुपरस्टार एक साथ ट्रेंड कर रहे हैं. एक सुपरस्टार का एक साथ तीन गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में ट्रेंड कर रहा है. वहीं, दूसरे स्टार का गाना एक ही मगर ट्रेंड कर रहा है. इस लिहाजा से देखा जाए तो अभी के ट्रेंडिंग किंग पावरस्टार बन गए हैं. मगर ट्रेंडिग स्टार भी पीछे नहीं है. गाना रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा.

दरअसल, भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का एक साथ तीन गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में ट्रेंड कर रहा है. पवन सिंह का ‘टिकुलिया ए राजा’ गाना पहले नंबर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने को 14 फरवरी, 2024 को रिलीज किया गया है. भोजपुरी के इस रोमांटिक गाने को पवन सिंह ने शिवानी सिंह के साथ मिलकर गाया है.

इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह की कोमल सिंह ने ऑनस्क्रीन बीवी का किरदार निभाया है. वहीं, चौथे नंबर पर आरा…बलिया और छपरा है. इस गाने में पवन सिंह ने अनुपमा यादव के साथ आवाज दी है. इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस ऋतु सिंह ने काम किया है. यह गाना 9 फरवरी, 2024 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है.