हेल्प इंडिया फाउंडेशन की ओर से युवा रक्तदाता ग्रुप के संस्थापक गोपी मेहता और आयुष राज को नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड 2024 से राजस्थान में सम्मानित किया गया।हेल्प इंडिया फाउंडेशन पिछले 5 सालों से मानवता की सेवा करती आ रही है। जिसके संस्थापक विनोद राजपूत ने बताया कि जिले में पहली बार नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड का आयोजन किया गया।

इस नेशनल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप मे श्रीगंगानगर विधायक प्रतिनिधि हिमांशु बिहाणी, समाजसेवी केसर सिंह मलेरकोटला पंजाब, एससी एसटी सेल राजस्थान पुलिस संजीव कुमार चौहान, समाजसेवी राजकुमार जोग व कॉमेडी कलाकार राकेश लोहरा शामिल हुए।

संस्था के सचिव संजीव नागपाल ने बताया की अतिथियो द्वारा देश विदेश से आए समाजसेवकों को सम्मानित किया गया है। मंच संचालन सोनू वर्मा ने किया। वहीं गुप्ता बाल भारती स्कूल के बच्चों ने राजस्थानी कालबेलिया डांस की सुन्दर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर योगा टीचर सोनू वर्मा, योगा टीचर पूनम वर्मा डॉक्टर रजनी शर्मा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें