मुजफ्फरपुर में शिया समुदाय ने बिहार राज्य शिया वक्फ़ बोर्ड के विरुद्ध किया धरना प्रदर्शन 

मुजफ्फरपुर में  शिया समुदाय द्वारा मोमिनीन-ए-मुजफ्फरपुर के बैनर तले वरिष्ठ शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद मोहम्मद काजिम शबीब के नेतृत्व में बिहार राज्य शिया वक्फ़ बोर्ड के विरुद्ध समाहरणालय परिसर स्थित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। साथ ही जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया एवं बिहार राज्य शिया वक्फ़ बोर्ड  में व्याप्त भ्रष्टाचार,सम्पत्ति की नियम विरुद्ध लीज, सम्पत्ति घोटाला एवं शियाबोर्ड के संरक्षण में भू- माफियाओं द्वारा  सम्पत्ति कि जा रही। मौलाना काजिम शबीब ने अवैध खरीद-बिक्री तथा बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड (पटना) के पूर्व, तत्कालीन एवं वर्तमान चैयरमैन सहित प्रशासी पदाधिकारी सैयद आरिफ रजा की आय से अधिक सम्पति की सी०बी०आई० जाँच कराने की माँग की।

वहीं उन्होंने कहा कि जिला मुजफ्फरपुर के कमरा मोहल्ला, पक्की सराय रोड, नई बाजार, गोला बाँध रोड, कंपनीबाग, ब्रह्मपुरा, पैगम्बरपुर कोल्हुआ, चैनपुर एवं अन्य जिलों में पटना, मोतिहारी, गया, भागलपुर, हाजीपुर, जहानाबाद, छपरा, सिवान, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया एवं ज़िला दरभंगा की चंदनपट्टी सहित पूरे बिहार में दस हजार बीघा से अधिक शिया वक़्फ़ सम्पत्ति थी जो कि हमारे समुदाय के बुजुर्गों एवं पूर्वजों ने अल्लाह (ईश्वर) की राह में हज़रत इमाम हुसैन (अः) की अजादारी (धार्मिक कार्य) के नाम इसलिए वक्फ (दान) किया था की उसकी आमदनी से धार्मिक कार्य जैसे अजादारी, मजलिस-मातम इत्यादि तथा शिया समुदाय के बेसहारा, शोषित, दबे कुचले, अनाथ, बेवा एवं गरीब की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और गरीब लड़की की शादी-ब्याह जैसे नेक काम को अंजाम दिया जा सके।

परन्तु बिहार राज्य शिया वक्फ़ बोर्ड (पटना) के कई पूर्व, तत्कालीन एवं वर्तमान चैयरमैन सहित कुछ भ्रष्ट पदाधिकारीगण विशेष रूप से बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड (पटना) के प्रशासी पदाधिकारी सैयद आरिफ रजा द्वारा शिया वक्फ सम्पत्तियों को वक्फ भू माफियाओं की साँठगाँठ एवं मिलीभगत से वक्फ अधिनियम- 1995, एवं संशोधित अधिनियम- 2013, के विरुदध जाकर अवैध खरीद-बिक्री करा दिया गया है एवं नियम-कानून को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध अवैध लीज़ के नाम पर अतिक्रमण करवाया गया है।

साथ ही  बची हुई थोड़ी-बहुत वक्फ की जमीनों पर भी वक्फ भू- माफियाओं की नज़र है, जिसे बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड (पटना) की संरक्षण में वक्फ भू- माफियाओं दवारा वक्फ अधिनियम के विरुद्ध जाकर अवैध तरीके से बेचने की योजना है, जिसके विरुद्ध हमलोग आज यहाँ इकट्ठा हुएँ हैं एवं सरकार से सी०बी०आई० जाँच कराने की माँग करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.