बिहार विधान परिषद में आरजेडी की नई कमांडर होंगी राबड़ी देवी

पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, सुनील सिंह को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस संबंध में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को पत्र लिखा था। सभापति को लिखे पत्र में उन्होंने सूचित किया था कि राजद विधानमंडन दल ने एमएलसी राबड़ी देवी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुना है।

Rabri Devi Latest News, Updates in Hindi | राबड़ी देवी के समाचार और अपडेट -  AajTak

एक अन्य पत्र में राजद प्रदेश अध्यक्ष ने सभापति को सूचित किया था कि राजद विधानमंडल दल ने सुनील सिंह को मुख्य सचेतक चुना है। इस संबंध में सभापति देवेश चंद्र ठाकुर के निर्देश पर विधान परिषद सचिवालय ने 15 फरवरी 2024 के प्रभाव से राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष और सुनील सिंह को मुख्य सचेत के तौर पर मान्यता दे दी। विधान परिषद के सचिव अखिलेश कुमार झा ने विधान परिषद में राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष एवं सुनील सिंह को विपक्ष का मुख्य सचेतक बनाने का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.